आगरा के बाद EFI ने उत्तर प्रदेश में 2 और नए तालाब परियोजनाओं पर मई 2024 में काम शुरू किया है। ये है हरदोई का जामसर तालाब तथा पौराणिक नगरी वाराणसी का बंटेरी तालाब। इस ब्लॉग में जानिए वाराणसी के बंटेरी तालाब की पुनरुद्धार सूचनाएं।
बंटेरी तालाब मुख्या वाराणसी नगर के उत्तर में लगभग 30 किमी दूरी पर राज्य राजमार्ग संख्या 28 के पश्चिमी छोर पर पहाड़पुर तथा दानगंज ग्रामो के समीप स्थित है। लगभग डेढ़ एकड़ में फैले इस तालाब के चारो और ऊँचे स्थानीय पेड़ो का घना आच्छादन है । यह स्थानीय निकाय वर्तमान में कृषि प्राय भूमि से व्यावसायिक भू उपयोग वाले क्षेत्र में तेजी से बदल रहा है। ऐसे में भूजल, स्थानीय वनस्पति तथा प्राकृतिक संसाधनों पर दबाव पड़ना स्वाभाविक है। बंटेरी तालाब का पुनरुद्धार इस छोटे लेकिन स्थानीय जैव विवधता के लिए महत्वपूर्ण जलाशय को एक नया आयाम प्रदान करेगा और उसे आने वाले मानसून के लिए पुख्ता रूप से तैयार करेगा।




पुनरुद्धार के अंतर्गत EFI इस तालाब के तल में वर्षो से जमी आ रही तलछट को हटाकर उसका उपयोग सूखने के बाद चारो तरफ मजबूत बांध बनाने में किया जाएगा। इससे न सिर्फ पानी की गुणवत्ता में सुधर आएगा बल्कि मजबूत बँधो के चलते तालाब की भराव क्षमता में भी वृसद्धि होगी साथ ही साथ तालाब किसी भी प्रकार के अतिक्रमण से बच पाएगा। तालाब के बीच में एक मिटटी के टापू का निर्माण भी किया जा रहा है जो जलीय जीवो, उभयचरों तथा पक्षियों को एक स्वतंत्र आवास प्रदान करेगा जहां विभिन्न जीव प्रजनन कर सकेंगे।
बंटेरी तालाब के पुनरुद्धार के अंतिम चरण में सुरक्षा तारबंदी करके वृक्षारोपण भी मानसून के दौरान किया जाएगा ताकि हरियाली में वृद्धि की जा सके । ग्रीन-ब्लू जोन का यह पुनरस्थापित जैव आवास अवश्य ही स्थानीव जैव विवधता में बढ़ावा देते हुए, भूजल रिचार्ज तथा स्थानीय जीवो के बेहतर आवास में अपना योगदान देते हुए एक इकोलॉजी हॉटस्पॉट के रूप में विकसित होगा ।
